तुमगाँव : खड़ी कंटेनर से बाइक की टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल
तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास एनएच 53 रोड़ पर खड़ी कंटेनर से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक कंटेनर में फंस गई. हादसे में एक युवक की जान चली गई. वहीं दो लोग घायल हो गये.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बरबसपुर निवासी एक नाबालिग 08 फरवरी 2026 को अपने पडोसी राजेश्वर निषाद, और तुलसी निषाद के साथ राजेश्वर निषाद के बाइक क्रमांक CG 04 NM 1828 में तुलसी निषाद की मां से मिलने के लिए ग्राम गोपालपुर गये थे.
वापस आते वक्त बाइक को राजेश्वर निषाद चला रहा था. इसी दौरान शाम करीबन 7:50 बजे NH 53 रोड जियो पेट्रोल पम्प के पहले ग्राम कांपा के पास बिना संकेतक खडी कंटेनर क्रमांक WB 11 E 4438 के पीछे उनकी मोटर सायकल टकराकर फंस गई. हादसे में राजेश्वर निषाद की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 285-BNS के तहत अपराध कायम किया है.