CG : पिकनिक मनाकर लौटते युवक हादसे के शिकार, 2 की दर्दनाक मौ... - CG Sandesh

CG : पिकनिक मनाकर लौटते युवक हादसे के शिकार, 2 की दर्दनाक मौत

जशपुर जिले में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किनकेल इलाके में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार युवक घर लौट रहा था, वहीं दूसरी बाइक पर तीन युवक पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किनकेल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों को जिला चिकित्सालय जशपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें