मुख्यमंत्री साय ने सरपंचों को किया सम्मानित - CG Sandesh

मुख्यमंत्री साय ने सरपंचों को किया सम्मानित

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्थापना दिवस पर गौरेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला अस्पताल के नये भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सौ बिस्तरों की सुविधा वाला यह भवन करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए अस्पताल भवन का निर्माण जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती देगा।  

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त और 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया। इस मौके पर इन पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत तीन जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 25 फरवरी तक चलेगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें