रायपुर रेल मंडल के कई ट्रेन रद्द; होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन - CG Sandesh

रायपुर रेल मंडल के कई ट्रेन रद्द; होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर मंडल में हथबंध-भाटापारा सेक्शन में अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गरर्डर लांचिग कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य की वजह से 14 और 15 फरवरी को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, कोरबा-रायपुर पैसेंजर सहित आठ ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

इसके अलावा गोंदिया और झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त की जाएगी।

होली के अवसर पर दुर्ग-मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे द्वारा दुर्ग-मधुबनी के बीच स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह ट्रेन एक मार्च को दुर्ग से चलेगी और वहीं, मधुबनी से दो मार्च को दुर्ग के लिए रवाना होगी, इस गाड़ी में 2 एसएलआरडी, 5 जनरल कोच, 9 स्लीपर कोच, 2 एसी थ्री कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे।



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें