CG : संपत्तियों के सटीक निर्धारण के लिए ड्रोन से सर्वे शुरू - CG Sandesh

CG : संपत्तियों के सटीक निर्धारण के लिए ड्रोन से सर्वे शुरू

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत संपत्तियों के सटीक निर्धारण और डेटा अपडेट करने के उद्देश्य से जोन क्रमांक-पांच में ड्रोन से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।

आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे इस सर्वे से क्षेत्र की संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से राजस्व वसूली में पारदर्शिता आएगी और विसंगतियां दूर होंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें