news-details

सरायपाली : शॉकअप से मारपीट, बचाने आई माँ और पत्नी को भी पीटा

सरायपाली थाने में एक युवक ने शॉकअप से मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है कि आरोपी ने बचाने आई माँ और पत्नी के साथ भी मारपीट की. वार्ड नं. 12 उड़ियापारा सरायपाली निवासी नीरज यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 24 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह नुरानी चौक बाजारपारा में स्थित बाबा चिकन सरायपाली में काम करता है. उसके पडोस में संतोष यादव रहता है, जो आये दिन शराब पीकर गाली गलौच करता है और मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है.

06 फरवरी 2026 को उसने नीरज को देखकर अश्लील गाली गलौच किया था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर तुझे निपटा दूंगा बोलकर धमकाया था.

11 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे नीरज अपने टीवी का सिग्नल ठीक करने मैकेनिक विजय यादव के साथ छत में काम कर रहा था. इसी दौरान संतोष यादव हाथ में लोहे का शॉकप रॉड लेकर अंदर आया और बाहर निकल कहां छुपा है आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर अश्लील गालियां देने लगा. आवाज सुनकर नीरज नीचे आया तो संतोष यादव लोहे के शॉकअप रॉड से मारपीट किया. आवाज सुनकर नीरज की मां और पत्नि बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी संतोष यादव ने मारपीट की, जिससे उसकी मां के बांये हाथ के कलाई भुजा में चोट लगी है तथा पत्नि को धक्का देकर गिरा दिया. इसी दौरान नीरज ने डॉयल 112 को कॉल किया तो संतोष यादव वहां से भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतोष यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें