सांकरा : बुजुर्ग दम्पती की झोपडी में लगी आग, पैसे और सामान जलकर ख़ाक
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम आर.बी.चीफ मेन में झोपडी में आग लगाने के आरोप में शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, झोपडी में आग लगने पर दंपत्ति बाहर निकले तो आरोपी भाग रहा था. आग से धान, चावल, नगद रकम और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए.
सरस्वती सोनी पति उत्तम सोनी उम्र 68 साल निवासी ग्राम आर.बी.चीफ मेन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपने पति के साथ गाँव के दर्रीबहरा खार में खाली जमीन पर करीबन 07 साल से झोपडी बनाकर रह रही थी.
आगे शिकायत में बताया गया है कि 10 फरवरी 2026 को शाम करीबन 4 बजे सरस्वती और उसके पति झोपडी में थे. तभी गाँव के नीलू साहू आया और घर में आग लगा दिया. जब वे झोपडी से निकले तो नीलू साहू वहां से भाग रहा था. अगर सही समय में घर से नहीं निकलते तो दोनो पति-पत्नि जल जाते. आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलु समान 2 बोरी धान, 1 बोरी चॉवल, जमीन का कागजात, सायकल व नगदी रकम करीबन 10,000 रूपये जल गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नीलू साहू के खिलाफ धारा 326(g)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.