सांकरा : जंगल में शराब बनाते 5 गिरफ्तार, सामान जप्त - CG Sandesh

सांकरा : जंगल में शराब बनाते 5 गिरफ्तार, सामान जप्त

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजेपुर के जंगल में नहर के पास अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 11 फरवरी को दोपहर करीब 1:20 बजे मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस बिजेपुर के जंगल पहुंची, जहाँ आरोपी महुआ शराब बना रहे थे. पुलिस ने शराब बनाने वाले बिजेपुर निवासी आरोपी मुकेश बाघ पिता उजागर बाघ उम्र 41 साल, गुलाब बाघ पिता शंकरलाल बाघ उम्र 64 साल, रोशन बाघ पिता किर्ती बाघ उम्र 35 साल, बृजेश बाघ पिता अमर सिंह बाघ उम्र 28 साल और नरेन्द्र बाघ पिता जुगुत राम बाघ उम्र 22 साल को पकड़ा.

आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 30000 रूपये, पांच नग स्टील का गंजा कीमती करीबन 2000 रूपये कुल जुमला 32000 रूपये तथा 70 बोरी में मदिरा बनाने योग्य महुआ लाहन बरामद किया गया. मौके पर महुआ लाहन को नष्ट किया गया. आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 34(1)(क) (च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें