तुमगांव : रोड़ किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर - CG Sandesh

तुमगांव : रोड़ किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर

तुमगांव स्थित आदर्श फैंसी स्टोर्स के सामने खड़ी महिला को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कौंवाझर निवासी पीडिता चित्ररेखा सेन ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी को वह अपने भतीजे विजय सेन के साथ उसके बाइक हीरो HF डिलक्स क्रमांक CG 04 HV 6071 में नगर पंचायत तुमगांव गई थी. राशन कार्ड की जानकारी के पश्चात वे घर ग्राम कौंवाझर जा रहे थे. इसी बीच आदर्श फैंसी स्टोर्स के सामने रोड किनारे बाइक खडी कर सामान लेने भतीजा गया था.

चित्ररेखा बाइक के पास खडी थी. उसी समय तुमगांव की ओर से आ रही बाइक के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी. जिससे चित्ररेखा घायल होकर वहीं पर गिर गयी. आरोपी बाइक सवार वहां से भाग गया. घायल चित्ररेखा को अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें