news-details

पिथौरा : घोघरा पंचायत में टैंकर से पानी ढुलाई पर 1 लाख 80 हजार किया खर्च, 36 हजार का खरीदा कूलर

पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घोघरा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए भुगतान किया गया है, जिसमें कूलर खरीदी के लिए ₹36000, पानी टैंकर से पानी ढूलाई के लिए 1,80,000 रुपए सहित कई कार्यों के लिए किया गया भुगतान शामिल है.

पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

25 जून 2025 को भुगतान
रास्ता मरम्मत गोटिया पैठू तालाब कार्य के लिए 14400 रुपये जागेश्वर को भुगतान किया गया.

पानी टैंकर से पानी धुलाई के लिए 1,35,000 रुपये जागेश्वर को भुगतान किया गया.

पंचायत भवन पुताई, पुट्टी कार्य के लिए 44000 रुपये महेंद्र कुमार निषाद को भुगतान किया गया.

18 जुलाई 2025 को भुगतान
मोटर पंप वाइंडिंग कार्य, बोर्ड मरम्मत के लिए 3600 रुपए वासुदेव ठाकुर को भुगतान किया गया.

मोटर पंप वाइंडिंग, सर्विस वायर खरीदी, बोर फिनिशिंग कार्य के लिए 19900 रुपए वासुदेव ठाकुर को भुगतान किया गया.

चिरंगिया तालाब बोर में सर्विस वायर, स्टार्टर, बोर्ड खरीदी के लिए 4100 रुपये वासुदेव ठाकुर को भुगतान किया गया.

हनुमंदी तालाब बोर के लिए सर्विस वायर, पैनल बोर्ड एवं बाइंडिंग कार्य के लिए 8500 रुपये वासुदेव ठाकुर को भुगतान किया गया.

स्टेशनरी सामग्री खरीदी के लिए 8590 रुपए गौतम साहू को भुगतान किया गया.

पानी टैंकर से पानी ढूलाई के लिए 45000 रुपए जागेश्वर को भुगतान किया गया.

कूलर खरीदी के लिए ₹36000 पटेल एसी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.

20 जुलाई 2025 को भुगतान
सरपंच डीएससी, PRIAsoft एंट्री, फोटोकॉपी तथा स्टेशनरी सामग्री खरीदी के लिए 12700 रुपए भूपेंद्र को भुगतान किया गया.

मोटर पंप, पाइप, स्टार्टर, केबल आदि सामग्री खरीदी के लिए ₹49000 शुभम बीज भंडार तेंदूकोना को भुगतान किया गया.

मोटर पंप मरम्मत कार्य के लिए 9690 रुपए शुभम बीज भंडार तेंदूकोना को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें