news-details

पीएम किसान योजना की क़िस्त होने वाली है जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली क़िस्त हितग्राहीयों के खाते में जल्द ही हस्तांतरित की जाएगी. बता दें योजना की किस 4-4 महीनों में जारी की जाती है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगली क़िस्त इसी महीने यानी फरवरी में जारी की जा सकती है. हालाकि अभी इसकि आधिकारीक घोषणा नहीं की गई है.

सरकार की किसान हितैषी योजनाएं कृषकों के लिए सशक्त संबल सिद्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्राप्त हो रही नियमित आर्थिक सहायता उनके कृषि कार्यों को मजबूती प्रदान कर रही है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम रिसदा निवासी कृषक गोवर्धन सिंह इसके उदाहरण हैं।

गोवर्धन सिंह पिछले कई वर्षों से खेत करते हैं। उनके पास लगभग चार एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वे निरंतर परिश्रम कर अपनी आजीविका सुदृढ़ बना रहे हैं। सिंह, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में समय पर जमा हो जाती है।

उन्हें प्रतिवर्ष तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। यह राशि बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने बताया कि समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें साहूकारों या अन्य स्रोतों से उधार लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती और वे आत्मसम्मान के साथ कृषि कार्य कर पा रहे हैं। सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें