news-details

सरायपाली : चाट ठेले के पास अश्लील गाली गलौज कर की मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैतारी डीपापारा में चाट खाने रुके व्यक्ति के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

भारत भूषण प्रधान पिता स्व. लोकनाथ प्रधान उम्र 41 वर्ष निवासी बैतारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह 11 फरवरी 2026 को रात करीब 9 बजे अपने भतीजे नवीन साहू के साथ सरायपाली से छड़, सीमेंट खरीदकर घर जा रहा था. 

इसी बीच दोनों डीपापारा में चाट ठेला में चाट खाने रूके. तभी वहां नेहरू संवरा एवं सुदाम संवरा बिना वजह अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर भारत को जमीन पर पटक दिये. मारपीट से भारत के दाहिने हाथ के भुजा, बांये जंघा एवं गर्दन और कलाई में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नेहरू संवरा और सुदाम भोई के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें