news-details

पिथौरा : शादी कार्यक्रम में गया था परिवार, गहने और पैसे चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका से गहने और पैसों की चोरी की खबर सामने आई है. मिली जानकरी के अनुसार, घरवाले शादी कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. इसी दौरान किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.
ग्राम टेका निवासी सलीम बेग ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम खट्टा चला गया. 

दोपहर करीब 12 बजे उसके बेटा-बहु भी शादी कार्यक्रम में शामिल होने चले गये. उनके घर में जो मेहमान थे वे भी दोपहर करीब 12:30 बजे घर में ताला बंद कर चाबी को खिडकी में रखकर चले गये.
शादी कार्यक्रम के बाद शाम को घर आने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने की एक जोड़ी टॉप्स कीमती 10000 रूपये और नगदी रकम 15000 रूपये कुल 25000 रूपये किसी ने चोरी कर ली है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें