news-details

CG : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सक्ती। जिले के डभरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने घटना स्थल एवं थाना चौक डभरा में चक्का जाम कर दिया है।

मृतक की पहचान रघुनंदन चंद्रा (निवासी ग्राम सुखदा) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। मृतक की पत्नी, मां और पूरा परिवार मौके पर धरने पर बैठा है। परिजनों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को समतुल्य शासकीय नौकरी दी जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डभरा पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस टीम मौके पर तैनात है।



चक्का जाम के कारण थाना चौक डभरा में वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा परिजनों से लगातार बातचीत कर समझाने मे लगी है।


अन्य सम्बंधित खबरें