news-details

CGTET का मॉडल आंसर जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र का मॉडल उत्तर जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 01 फरवरी 2026 (रविवार) को किया गया था. अभ्यर्थी 18 फरवरी तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये गये दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा. अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने हेतु प्रति प्रश्न 50 रूपये दावा आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा. बिना शुल्क भुगतान किये दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी.

दावा-आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पूर्व आपत्ति के पक्ष में दिये जाने वाले दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी अपलोडिंग हेतु तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर इसकी पावती भी डाउनलोड कर लेवें.

मॉडल आंसर –

पेपर 1 (एक से पाँच तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु) – PDF

पेपर 2 (छ: से आठ तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु) - 

सामजिक विज्ञान - PDF

विज्ञान एवं गणित - PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें