news-details

शादी समारोह से लौटे घर, शराब समझकर पी लिए रसायन 4 की मौत

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में खाना गर्म करने वाले रसायन को शराब समझकर पीने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, आलोली गांव के रहने वाले ये लोग एक शादी समारोह में काम करने के बाद घर लौटे थे, जहाँ उन्होंने रसायन का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुँचे।

जिला कलेक्टर ने गांव में घर-घर स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संबंधित रसायन की बोतल जब्त कर ली गई है और आपूर्ति करने वाली दुकान की जांच की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें