news-details

पिथौरा : दवाई छिड़काव पर ग्राम पंचायत मुढ़ीपार ने खर्च किये 23,750 रूपये

पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख 3 हजार 199 रुपए का भुगतान किया गया है, जिसमें स्कूल मैदान समतलीकरण, गली सफाई, पंचायत भवन के लिए कूलर-पंखा खरीदी सहित कई कार्यो के लिए किया गया भुगतान शामिल है. यह भुगतान 8 जून 2025 से 29 नवंबर 2025 तक की अवधि में किया गया है.

पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

8 जून 2025 को भुगतान
गौठान से मुढ़ीपार बस्ती तक पाइपलाइन विस्तार हेतु सामग्री खरीदी के लिए 45000 रुपए पटेल हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

गौठान से मुढ़ीपार तक पाइपलाइन विस्तार हेतु सामग्री खरीदी के लिए 42700 रुपए पटेल हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

9 जून 2025 को भुगतान
गौठान से मुढ़ीपार तक पाइपलाइन विस्तार हेतु जेसीबी किराया 59472 रुपए सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

आंगनबाड़ी केंद्र 1 मुढ़ीपार मैदान समतलीकरण हेतु मुरूम ढूलाई के लिए 47250 रूपये सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

10 जून 2025 को भुगतान
गांधी चौक में समतलीकरण हेतु मुरूम ढूलाई के लिए 42000 रूपये सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

गौठान से मुढ़ीपार बस्ती तक पाइपलाइन विस्तार हेतु 20500 रूपये अजीत कुमार ध्रुव इलेक्ट्रीशियन को भुगतान किया गया.

11 जून 2025 को भुगतान
प्राथमिक शाला मुढ़ीपार मैदान समतलीकरण कार्य हेतु मुरूम ढूलाई के लिए 36750 रूपये सुशील सप्लायर और विक्रेता को भुगतान किया गया.

13 जून 2025 को भुगतान
आंगनबाड़ी केंद्र मुढ़ीपार में पानी टंकी, नल फिटिंग कार्य के लिए ₹9000 अजीत कुमार ध्रुव इलेक्ट्रीशियन को भुगतान किया गया.

आंगनबाड़ी केंद्र मुढ़ीपार में पानी टंकी नल फिटिंग कार्य के लिए ₹9000 अजीत कुमार ध्रुव इलेक्ट्रीशियन को भुगतान किया गया.

14 जून 2025 को भुगतान
मुढ़ीपार में मोटर पंप मरम्मत के लिए 10200 रुपए पटेल बैटरी को भुगतान किया गया.

अर्जुनी में पेयजल व्यवस्था हेतु मोटर पंप सेट खरीदी के लिए 32560 रुपए पटेल बैटरी को भुगतान किया गया.

अर्जुनी में पेयजल व्यवस्था हेतु मोटर पंप खरीदी के लिए 24130 रुपए पटेल बैटरी को भुगतान किया गया.

आंगनबाड़ी केंद्र 2 मुढ़ीपार में आहता निर्माण कार्य हेतु मजदूरी 24840 रूपये विजय ध्रुव को भुगतान किया गया.

18 जून 2025 को भुगतान
मुढ़ीपार वार्ड नंबर 7, 8 गली में मुरुमीकरण हेतु मुरूम ढूलाई के लिए 39900 रूपये सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

अर्जुनी स्कूल मैदान समतलीकरण हेतु मुरूम ढूलाई के लिए 49875 रुपए सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

29 जून 2025 को भुगतान
निस्तारी व्यवस्था हेतु पाइप खरीदी के लिए 3900 रूपये आलोक सिंह राजपूत को भुगतान किया गया.

11 जुलाई 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था के लिए ₹6000 भोला सागर को भुगतान किया गया.

स्वागत गेट मुढ़ीपार अर्जुनी पेंटिंग कार्य के लिए ₹10000 रनार्ट पेंटर को भुगतान किया गया.

24 जुलाई 2025 को भुगतान
सीसी रोड़ निर्माण करिया धुर्वा अर्जुनी हेतु रेत ढुलाई के लिए ₹40000 हरकेश ध्रुव सप्लायर को भुगतान किया गया.

29 जुलाई 2025 को भुगतान
सीसी रोड निर्माण करीया धुरवा हेतु मुरूम ढुलाई के लिए ₹5000 हरकेश ध्रुव सप्लायर को भुगतान किया गया.

सीसी रोड निर्माण करिया धुर्वा हेतु मिक्सर मशीन किराया के लिए 44000 रूपये साहू मिक्सर मशीन को भुगतान किया गया.

सीसी रोड निर्माण करिया धुर्वा हेतु मजदूरी 48000 रूपये विजय ध्रुव को भुगतान किया गया.

31 जुलाई 2025 को भुगतान
महिला समूह भवन मुढ़ीपार हेतु मजदूरी 16320 रुपए विजय ध्रुव को भुगतान किया गया.

14 अगस्त 2025 को भुगतान
करिया धुरवा के पास सीसी रोड निर्माण हेतु सामग्री खरीदी के लिए ₹54097 रुपए पटेल इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया.

पंचायत भवन हेतु कुलर एवं पंखा खरीदी के लिए 16200 रूपये गजानन सत्यनारायण अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.

अर्जुनी में स्ट्रीट लाइट हेतु 39744 रुपए पटेल एसी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.

अर्जुनी एवं मुढ़ीपार में स्ट्रीट लाइट कार्य के लिए 34776 रुपए पटेल एसी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.

3 अक्टूबर 2025 को भुगतान
मुढ़ीपार वार्ड नंबर 7, 8 में समतलीकरण हेतु मजदूरी 10140 रुपए नागेश्वर ठाकुर को भुगतान किया गया.

अर्जुन स्कूल मैदान समतलीकरण हेतु मजदूरी 14040 रुपए नागेश्वर ठाकुर को भुगतान किया गया.

आंगनबाड़ी केंद्र मुढ़ीपार मैदान समतलीकरण हेतु मजदूरी 11960 रुपए प्रमोद दीवान को भुगतान किया गया.

गांधी चौक मुढ़ीपार मैदान समतलीकरण कार्य मजदूरी के लिए 9880 रुपए दीपक बाई दीवान को भुगतान किया गया.

पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन विस्तार हेतु पानी टंकी, सामान खरीदी के लिए 20680 रुपए अरविंद हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

गौठान से मुढ़ीपार तक पाइपलाइन विस्तार हेतु पाइप खरीदी के लिए 24540 रुपए अरविंद हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

करिया धुर्वा प्रवेश द्वार 2 पुताई हेतु पेंट खरीदी के लिए 13050 रूपये अरविंद हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

गौठान से मुढ़ीपार तक पाइपलाइन विस्तार हेतु मजदूरी 13320 रुपए विजय ध्रुव को भुगतान किया गया.

5 अक्टूबर 2025 को भुगतान
मुढ़ीपार स्कूल मैदान समतलीकरण हेतु मजदूरी 10400 रूपये दीपक बाई दीवान को भुगतान किया गया.

8 अक्टूबर 2025 को भुगतान
मुढ़ीपार स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए 10500 रूपये सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

अर्जुनी स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए 4725 रूपये सुशील सप्लायर एंड विक्रेता को भुगतान किया गया.

मुढ़ीपार, अर्जुन गली सफाई हेतु दवाई खरीदी के लिए 23750 रुपए पटेल कृषि सेवा केंद्र गोडबहाल को भुगतान किया गया.

29 नवंबर 2025 को भुगतान
आंगनबाड़ी केंद्र मुढ़ीपार 1 हेतु चेकर टाईल्स खरीदी के लिए ₹25000 आरके ब्रिक्स को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें