बसना : शाला प्रबंधन समिति ने विद्यालय को भेंट किए 30 नग प्लेट, प्रधान पाठक ने जताया आभार
बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में 15 वी बार नेवता भोज का आयोजन हुआ ।सर्वप्रथम आज के नेवता भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिजेंद्र कुर्रे( संकुल समन्वयक जमदरहा) , अध्यक्ष: नेहरूलाल साहू,और उपस्थित अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों का प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा स्वागत किया गया।तत्पश्चात शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समिति सदस्यों द्वारा विद्यालय के लिए 30 नग प्लेट प्रधान पाठक को भेंट किए।
आज के नेवता भोज कार्यक्रम में रामेश्वरी चौहान (शाला प्रबंधन समिति सदस्य) द्वारा स्वेच्छा से पीएम पोषण योजना अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन आंशिक रूप से कराया गया इस मौके पर उनकी सास दशमोती,ससुर भागबतिया एवम उनकी पुत्री सुमन चौहान कक्षा पांचवी उपस्थित थी। रामेश्वरी के परिवार वालों का स्वागत अभिनंदन प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा किया गया। तत्पश्चात सुमन को कलम भेट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नेवता भोज में केला,जलेबी ,मिक्चर, बिस्किट ,अमरूद ,चाकलेट, खजूर ,बेर,नारियल वितरित किया गया ।
नेवता भोज का आनंद सभी बच्चों ने खुशी खुशी मे लिया। नेवता भोज देने के लिए ललितपुर के प्रधान पाठक गफ्फार खान ने रामेश्वरी चौहान एवम उनके परिवार को धन्यवाद दिया। इस नेवता भोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक गफ्फार खान ने कहा नेवता भोज का आयोजन प्रति माह सामुदायिक सहयोग से सतत रूप में हो रहा है जो बहुत ही खुशी की बात है। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल ने कहा कि नेवता भोज का आयोजन आज 15वी बार हुआ है हमारे वनांचल के क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन होना गर्व की बात है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिजेंद्र कुर्रे ने भी संबोधित किया। आज के न्योता भोज के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की लगातार 15 वी बार नेवता भोज का आयोजन करना अपने आप में एक अनुठी मिशाल है । उन्होंने प्रधान पाठक की नेतृत्व क्षमता, रणनीति, और कार्ययोजना की जमकर तारीफ करते हुए बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए आज के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नेहरूलाल साहू , उपाध्यक्ष खेमकुमारी साहू , भागबतीया, दसमोती कुमारी बाई,अंजली साहू ,महेत्तरीन,बुधियारीन, आंगनबाड़ी सहायिका गायत्री उपस्थित थे।
न्योता भोज कार्यक्रम से बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हेे, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, बसना विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, बसना संकुल समन्वयक संघ के अध्यक्ष त्रिकान्त बाघ, बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार, जमदरहा संकुल के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अंत में प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी का आभार व्यक्त किया है।