news-details

CG : प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

रायपुर के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में आठ सौ सत्तर प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया। इनमें पांच सौ सैंतीस उपनिरीक्षक, चौव्वन सूबेदार, दो सौ ग्यारह प्लाटून कमांडर और अड़सठ उपनिरीक्षक-एसबी शामिल हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी विकसित भारत दो हजार सैंतालीस के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि एक सशक्त और स्वस्थ पुलिस बल ही समाज को प्रभावी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। वहीं, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी के लिए सतत् अध्ययन, विधिक समझ, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को शासन की नीतियों, प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनसेवा के मूल्यों से सीधे परिचित कराना है। गौरतलब है कि प्रशिक्षुओं के लिए बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ पिछले साल तीन मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया था। इस समय प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें