पिथौरा : ग्राम पंचायत गड़बेड़ा ने स्वच्छता पर खर्च किये 41 हजार, 15वें वित्त की राशि से खरीदी मिठाई
पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गड़बेड़ा द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 लाख 33हजार 530 रुपए का भुगतान किया गया है, जिसमें स्वच्छता कार्य के लिए ₹41000 सहित कई कार्यो के लिए किया गया भुगतान शामिल है. यह भुगतान 26 जून 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक की अवधि में किया गया है.
पंचायत ने 15 वें वित्त से मिष्ठान व्यवस्था के लिए 18500 रुपए, प्रथम सम्मेलन व भोजन व्यवस्था के लिये 9500 रूपये नवीन किराना स्टोर को भुगतान किया है.
गौरतलब है कि 15 वें वित्त की राशि पंचायतों को मिठाई और भोजन व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि मुलभुत कार्यो जैसे पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता सहित कई बुनियादी सेवाओं के लिए प्रदान की जाती है.
गड़बेड़ा पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –
26 जून 2025 को भुगतान –
पंचायत कर्मचारी (भृत्य) मानदेय 24000 रुपये एवन लाल वस्तारकर को भुगतान किया गया.
पंचायत कर्मचारी (चौकीदार) मानदेय ₹10000 सोमनाथ पटेल को भुगतान किया गया.
पंचायत कर्मचारी (डाटा एंट्री ऑपरेटर) मानदेय 24000 रुपये सरोज कुमार बंजारे को भुगतान किया गया.
पंचायत कर्मचारी (चौकीदार) मानदेय 13500 रूपये लक्ष्मण साहू को भुगतान किया गया.
नल जल ऑपरेटर कार्य के लिए ₹15000 डीगेश्वर ध्रुव को भुगतान किया गया.
प्रथम सम्मेलन एवं भोजन व्यवस्था आदि के लिए 9500 रुपये नवीन किराना स्टोर को भुगतान किया गया.
चुनाव लेखन कार्य एवं एसबीएम नारा लेखन के लिए ₹6000 भजोराम पटेल को भुगतान किया गया.
अटल चौक पोताई कार्य के लिए ₹2000 भजोराम पटेल को भुगतान किया गया.
स्वच्छता कार्य के लिए ₹21000 नाग ट्रैक्टर्स नवीन कुमार को भुगतान किया गया.
सीएम कार्यक्रम महासमुंद हेतु वाहन व्यवस्था के लिए ₹3000 राज चॉइस सेंटर को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था हेतु मोटर पंप, केबल आदि सामग्री खरीदी के लिए 3800 सागर हार्डवेयर एंड ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था हेतु मोटर पंप, केबल आदि सामग्री खरीदी के लिए 23670 रुपए जगदीश यादव को भुगतान किया गया.
मुरुम ढुलाई के लिए 2500 रूपये यादव कृषि फार्म को भुगतान किया गया.
डीएससी नवीनीकरण, सरपंच सचिव डीएससी निर्माण के लिए 8500 रुपये भूपेंद्र साहू को भुगतान किया गया.
PRIAsoft एंट्री, स्टेशनरी सामग्री, प्रिंट, फोटोकॉपी आदि के लिए 12800 रुपये भूपेंद्र साहू को भुगतान किया गया.
14 जुलाई 2025 को भुगतान
कूलर आदि खरीदी के लिए 9110 रूपये मारुति सेल्स को भुगतान किया गया.
टेंट व्यवस्था के लिए 2650 रुपए संतोष महाजन को भुगतान किया गया.
टेंट व्यवस्था के लिए 1600 रुपए संतोष महाजन को भुगतान किया गया.
12 अगस्त 2025 को भुगतान –
ऑपरेटर मानदेय ₹12000 सरोज कुमार बंजारे को भुगतान किया गया.
टेंट व्यवस्था के लिए 9850 रुपए संतोष महाजन को भुगतान किया गया.
टेंट व्यवस्था के लिए 8300 रुपये संतोष महाजन को भुगतान किया गया.
मिष्ठान व्यवस्था के लिए 18500 रुपये साहू मिष्ठान भंडार को भुगतान किया गया.
प्रथम सम्मेलन व्यवस्था, चुनाव तथा पंचायत बैठक व्यवस्था के लिए 10800 रूपये जय किशन पटेल को भुगतान किया गया.
स्वच्छता के लिए ₹20000 चैतराम रात्रे को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था हेतु सामग्री के लिए 45910 रूपये श्याम हार्डवेयर को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था हेतु सामग्री खरीदी के लिए 49540 रुपये कृष्णा ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.
13 अगस्त 2025 को भुगतान
मोटर पंप, पाइप आदि सामग्री खरीदी के लिए 13000 रुपये श्री किशन कृषि सेवा केंद्र को भुगतान किया गया.
19 अक्टूबर 2025 को भुगतान
पानी टैंकर खरीदी के लिए ₹90000 महामाया स्टील इंडस्ट्रीज पिथौरा को भुगतान किया गया.
भृत्य पारिश्रमिक ₹6000 एवन लाल वस्तारकर को भुगतान किया गया.
29 अक्टूबर 2025 को भुगतान
मोटर पंप मरम्मत के लिए ₹5000 जगदीश यादव को भुगतान किया गया.
सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 25000 रुपए नवीन कुमार नाग को भुगतान किया गया.
इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.