CG : भूत प्रेत के डर से युवक ने खुद के गले में मारा चाकू, फिर कुंए में कूदा, हालत गंभीर
कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्मघाती प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान रामकृष्ण के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदर कोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण ने पहले तो अपने गले पर चाकू चला दिया और फिर जब दर्द हुआ तो घर से निकाल कर भागा और एक कुएं में जाकर कूद गया। लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला तो वह फिर भाग निकला। किसी तरह उसे पकड़ कर कोरबा लाया गया जहां उसके प्राण बचाने की कोशिश की जा रही है।
रामकृष्ण की रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से भूत-प्रेत के भय से परेशान था। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक डर के कारण उसने यह कदम उठाया।
रामकृष्ण ने अस्पताल के लेटर हेड पर कुछ लिखने का प्रयास किया है इसके मायने निकाले जा रहे हैं। बहरहाल प्रथम दृश्या इस मामले में यही प्रतीत होता है की रामकृष्ण को भूत प्रेत परेशान कर रहे हैं ऐसा उसे संदेह है जिसके कारण उसने यह हरकत की है देखना है पुलिस यदि जांच करती है तो इस मामले में क्या निकलकर सामने आता है। '