CG : दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट का खुलासा, मिर्जापुर पुलिस की ... - CG Sandesh

CG : दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट का खुलासा, मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के सरकंडा थाना क्षेत्र में 17 फरवरी को दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान पर हुए करीब 5 करोड़ रुपये के लूट कांड का मिर्जापुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मिर्जापुर की एसओजी, सर्विलांस टीम, थाना अहरौरा और अदलहाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 3.30 किलोग्राम पीली धातु के जेवर, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, तथा 1,46,000 रुपये नगद बरामद किए। अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर टीम गठित की गई थी। मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य को पहले ही पकड़ लिया गया था। मामले में आरोपियों के अन्य राज्यों से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। इस पूरे खुलासे में महिला पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका रही।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें