CG : ऑनलाइन ठगी से सावधान! मोबाइल पर एक क्लिक से खाली हो सकत... - CG Sandesh

CG : ऑनलाइन ठगी से सावधान! मोबाइल पर एक क्लिक से खाली हो सकता है एकाउंट

जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस द्वारा घिवरा गांव में ‘साइबर जनजागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस द्वारा घिवरा गांव में ‘साइबर जनजागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित बैंकिंग के उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी किसी भी अज्ञात व्यक्ति से साझा नहीं करने और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। 

पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि जिले में साइबर थाने का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर थाने की जानकारी देना और उन्हें जागरूक करना है, ताकि वे समय रहते शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर बैंक खाते को ब्लॉक कर फ्रॉड की राशि को रोका जा सकता है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भी पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें