news-details

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका में शिशु नगरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका बसना में शिशु नगरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीता अग्रवाल (पार्षद वार्ड क्रमांक 12) एवं विशिष्ट शालिनी अग्रवाल (मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ देव प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दीप मंत्र एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। विद्यालय के समन्वयक रमेश कर ने शिशु वाटिका के 12 आयामों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। अतिथि उद्बोधन में मुख्य अतिथि विनीता अग्रवाल जी ने सरस्वती शिशु मंदिर के बारे में बतायी कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा दी जाती है। यहां भैया बहनों को प्रणाम करना सिखाया जाता है। 

विशिष्ट अतिथि शालिनी अग्रवाल जी के द्वारा भी सरस्वती शिशु मंदिर की प्रशंसा किया गया। कक्षा अरूण से द्वितीय के भैय्या बहनों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न झांकी प्रस्तुत किया गया। झांकी में आपरेशन सिंदूर, रामदबार, कृष्ण लीला एवं शिव-पार्वती आकर्षक का केंद्र रहा। आज के कार्यक्रम में नरसिंह शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, सचिव धनेश्वर साहू, शिशु वाटिका के संरक्षक सुभाष शर्मा, सदस्य कुमारी पुष्पा साव, सांवरमल अग्रवाल, सुभाष कुमार प्रधान, डॉ केशव साहू, प्राचार्य धनुर्जय साहू वरिष्ठ आचार्य अभिमन्यु दास एवं विद्यालय के समस्त दीदी-आचार्य, समस्त भैय्या-बहन एवं 115 अभिभावक उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें