CG : शादी समारोह में मातम, बैंड बाजा वालों ने दुल्हन के भाई ... - CG Sandesh

CG : शादी समारोह में मातम, बैंड बाजा वालों ने दुल्हन के भाई की चाकू मारकर की हत्या, चार घायल

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह के चौथीया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने सनसनी फैला दी। शनिवार रात दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा टीम के बीच नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। दरअसल गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक बैंड बाजा कर्मी ने दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

 



घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें