CG : विधानसभा का बजट सत्र आज से, पेश किये जा सकते हैं तीन मह... - CG Sandesh

CG : विधानसभा का बजट सत्र आज से, पेश किये जा सकते हैं तीन महत्वपूर्ण विधेयक

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल 15 बैठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। वहीं, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे।  

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी से चर्चा शुरू होगी। 

राज्यपाल के अभिभाषण और वित्त मंत्री के बजट भाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर द्वारा किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 9 से 17 मार्च तक सदन में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक और छत्तीसगढ़ अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विधेयक शामिल हैं। डॉक्टर सिंह ने बताया कि आय-व्यय की मांगों से संबंधित विनियोग विधयेक पर 18 मार्च को चर्चा होगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें