छत्तीसगढ़ में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का सुप्रीम कोर... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया अवलोकन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने इस संग्रहालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को जनजातीय इतिहास और संस्कृति से वाकिफ होना चाहिए।  

चीफ जस्टिस ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अंदोलनों और शौर्य गाथाओं पर संग्रहालय में बने गैलरियों को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजातीय आंदोलनों की स्मृतियां लोगों को शोषण और अन्याय के खिलाफ एकजुट होने और उसका प्रतिकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें