news-details

बसना : ग्राम पंचायत गढ़पटनी ने कई कार्यो पर इतना किया खर्च

बसना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गढ़पटनी द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 लाख 35 हजार 801 रूपये का भुगतान किया गया है. पंचायत द्वारा यह भुगतान 15वें वित्त से किया गया है. 13 मई 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक की अवधि में राष्ट्रीय पर्व, निर्वाचन तथा पेयजल व्यवस्था सहित कई कार्यो के लिए भुगतान किया गया है.

पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

13 मई 2025 को भुगतान
आकस्मिक व्यय 49100 रूपये प्रतीक इलेक्ट्रिकल्स बसना को भुगतान किया गया.

राष्ट्रीय पर्व हेतु 18275 रुपए मनीष साव को भुगतान किया गया.

20 मई 2025 को भुगतान
निर्वाचन हेतु ₹4000 नीलकान्त साव को भुगतान किया गया.

21 मई 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था हेतु 18500रुपये पटेल एजेंसी को भुगतान किया गया.

18 अगस्त 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था हेतु 30850 रुपए पटेल एजेंसी को भुगतान किया गया.

पेयजल हेतु टंकी स्थापना के लिए 20100 रुपए संदीप एंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया.

29 अगस्त 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था सुधार हेतु 9150 रुपए पटेल एजेंसी को भुगतान किया गया.

राष्ट्रीय पर्व हेतु 10450 रुपए मनीष साव को भुगतान किया गया.

2 सितंबर 2025 को भुगतान
आंतरिक गली विद्युतीकरण मरम्मत के लिए 49300 रुपये श्री लक्ष्मी नारायण इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.

पेयजल व्यवस्था के लिए 48520 रुपए पटेल एजेंसी को भुगतान किया गया.

पानी टंकी स्थापना के लिए 8294 रुपये पटेल ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

पानी टंकी स्थापना के लिए 39600 लाला अमरनाथ कैवर्त को भुगतान किया गया.

7 सितंबर 2025 को भुगतान
सबमर्सिबल पंप रिपेयरिंग के लिए 5500 रुपये लोकेश साव को भुगतान किया गया.

बोर खनन के लिए 101663 रुपये संजय ट्यूबवेल्स को भुगतान किया गया.

स्टेशनरी खरीदी के लिए 2335 रुपए तारिणी कंप्यूटर एंड ऑफसेट को भुगतान किया गया.

8 सितंबर 2025 को भुगतान
बोर खनन के लिए 11220 रुपये संजय ट्यूबवेल्स को भुगतान किया गया.

पंप रिपेयरिंग एवं वाटर सप्लाई के लिए 13300 रुपये भगवानों को भुगतान किया गया.

17 सितंबर 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था के लिए 15045 रुपये नावेल्टी ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

23 सितंबर 2025 को भुगतान
कंप्यूटर रिपेयरिंग वर्क के लिए 14550 रुपये नरेश कुमार डडसेना को भुगतान किया गया.

25 सितंबर 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था रिपेयरिंग कार्य के लिए 7300 रुपये भगवानों को भुगतान किया गया.

सबमर्सिबल पंप रिपेयरिंग के लिए 3200 रुपये लोकेश साव को भुगतान किया गया.

17 अक्टूबर 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था के लिए 55549 रुपए पटेल एजेंसी को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें