फ्लाई ऐश की धूल से बढ़ी प्रदूषण की समस्या, ग्रामीणों में आक्रोश
जांजगीर के बिरगहनी गांव में फ्लाई ऐश को अवैध रूप से डंप कर उसका भंडारण किया जा रहा है। इससे गांव के लोगों को गंभीर प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को ब्यास कश्यप के सामने रखा, जिसके बाद विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विडंबना यह है कि विधायक के पत्र के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और बिरगहनी गांव में फ्लाई ऐश डंपिंग का सिलसिला जारी है। शिकायत के बाद जांच के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने केवल औपचारिकता निभाई और मुख्य शिकायत स्थल की जांच तक नहीं की। फ्लाई ऐश की उड़ती धूल से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अन्य सम्बंधित खबरें