news-details

तानों और भेदभाव से परेशान बेटियों ने मिलकर की पिता की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में 60 वर्षीय किसान रामप्रसाद की हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। सोमवार सुबह उनका शव घर में खून से लथपथ मिला था। गर्दन कटी हुई थी और शरीर पर चाकू के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान शक के आधार पर मृतक की दो बेटियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में 32 वर्षीय कोमल और उसकी नाबालिग बहन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। दोनों ने बताया कि पिता के तानों और बेटे-बेटी में भेदभाव से परेशान होकर उन्होंने दो दिन पहले योजना बनाई थी। रात में विवाद के बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें