महासमुंद : 9 बोरी गुटखा जब्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग न... - CG Sandesh

महासमुंद : 9 बोरी गुटखा जब्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की कार्रवाई

महासमुंद जिले में अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच-पड़ताल का अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने गंजपारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान फर्म मेसर्स मनभावन एजेंसी एवं फर्म मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद की जांच की गई। मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) गुटखा जब्त किया गया, वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ गुटखा अभिगृहित किया गया। इस प्रकार कुल 09 बोरी सामग्री जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशनी राजपूत एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई द्वारा विधिवत नमूना संकलित किया गया। अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा ने बताया कि जब्त नमूनों को परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें