CG : नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्र... - CG Sandesh

CG : नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कबीरधाम पुलिस ने लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना चिल्फी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। 

जांच के दौरान वाहन से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा लगभग 9 क्विंटल (करीब 900 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मादक पदार्थ ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें