news-details

Samsung ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पतला ULTRA फोन, जाने कीमत और फीचर्स

Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Galaxy S26 को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज़ में Galaxy S26, S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं. कंपनी का फोकस इस बार कैमरा, परफॉर्मेंस और AI एक्सपीरियंस पर रहा है. मकसद यही है कि फोन रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाए.

Samsung का कहना है कि इस सीरीज़ में AI बैकग्राउंड में काम करता है. यूज़र को बार-बार कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती. फोन खुद यूज़र की आदतों को समझकर मदद करता है.

सबसे पतला ULTRA फोन और नई PRIVACY

Galaxy S26 Ultra कंपनी का अब तक का सबसे पतला Ultra फोन बताया जा रहा है. इसकी मोटाई 7.9mm है. इसमें नई Privacy Display दी गई है. यह फीचर पब्लिक जगहों पर स्क्रीन को दूसरों की नजर से बचाने में मदद करता है. मेट्रो, कैफे या ऑफिस में फोन इस्तेमाल करते वक्त यह काम आता है. सैमसंग ने कहा है कि ये नॉर्मल प्राइवेसी ग्लास से अलग है, क्योंकि यहां हार्डवेयर लेवल प्राइवेसी ग्लास यूज किया गया है. इसे आप कंट्रोल कर पाएंगे. यानी डिस्प्ले के किसी भी एरिया को दूसरे से हाइड करना है तो वो भी सेटिंग्स से किया जा सकता है.

भारत के अंदर क्या है क़ीमत?

Samsung Galaxy S26 Ultra तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है. 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये है. वहीं टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ आता है, जिसकी कीमत 1 लाख 89 हजार 999 रुपये तय की गई है. Samsung Galaxy S26 Plus दो वेरिएंट में मिलेगा. 256GB स्टोरेज और 12GB रैम वाला मॉडल 1 लाख 19 हजार 999 रुपये में लॉन्च हुआ है. 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये रखी गई है. Samsung Galaxy S26 के बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है, जिसकी कीमत 87 हजार 999 रुपये है. वहीं 512GB स्टोरेज और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1 लाख 7 हजार 999 रुपये रखी गई है. Samsung Galaxy Buds 4 की भारत में कीमत 16 हजार 999 रुपये तय की गई है. वहीं Galaxy Buds 4 Pro को 22 हजार 999 रुपये में लॉन्च किया गया है. परफॉर्मेंस और चार्जिंग में बड़ा अपग्रेड Galaxy S26 Ultra में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इससे फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है. गेम खेलते वक्त या भारी ऐप्स चलाते समय फोन स्लो नहीं होता.


अन्य सम्बंधित खबरें