बच्चा चोरी की फैल रही अफवाह, पुलिस ने जारी की अपील - CG Sandesh

बच्चा चोरी की फैल रही अफवाह, पुलिस ने जारी की अपील

इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहें फ़ैल रही है. इस वजह से कई जगह संदेह में अनजान व्यक्तियों को बच्चा चोर समझकर पिटाई करने का मामला भी सामने आ रहा है.

बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों के संबंध में सुपौल पुलिस ने आमजन से अपील की है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी गिरोह द्वारा बच्चों के अपहरण की अफवाहें प्रसारित की जा रही हैं। सुपौल पुलिस ऐसी अफवाहों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। 

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही इस प्रकार की खबरें प्रायः बिना किसी ठोस तथ्य के बनाई जाती हैं, जिससे समाज में अनावश्यक भय और तनाव का माहौल उत्पन्न होता है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। यदि किसी को किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल अपने नजदीकी थाना, डायल-112 या जिले के किसी पुलिस पदाधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें