news-details

CG : विधानसभा में उठा जोमैटो, रैपिडो जैसी सर्विस में काम करने वालों की सुरक्षा का मामला

सदन में विधायक अजय चंद्राकर ने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो जैसी ऑनलाइन सर्विस में काम कर रहे गिग वर्करों और उसकी सुरक्षा का मामला उठाया। चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की कितनी कंपनियां काम कर रही हैं और इनमें कितने गिग वर्कर कार्यरत् हैं। 

जवाब में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन बताया कि प्रदेश में श्रम विभाग के अंतर्गत स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो जैसी कंपनियां पंजीकृत नहीं है। उन्होंने गिग वर्करों की संख्या के बारे में विभाग के पास जानकारी उपलब्ध नहीं होने बात कही। श्रम मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा गिग वर्करों की सामाजिक सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा मण्डल का गठन किए जाने का प्रावधान है।


अन्य सम्बंधित खबरें