news-details

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन के प्रवास से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ और हिवा कोचिंग एंड कंसल्टिंग की संस्थापक किर्सी ह्यवैरिनेन इन दिनों छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने बस्तर जिले के ग्राम धुड़मारास का दौरा किया। उनके स्वागत में धुरवा डेरा होमस्टे में धुरवा नृत्य और गीतों के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।

किर्सी ने कहा कि इस प्रकार का अनुभव उनके लिए अत्यंत विशेष और अविस्मरणीय है। सुश्री किर्सी ने विश्वप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मेंदरी घूमर क्षेत्र में स्थानीय हितग्राहियों के साथ पर्यटन गतिविधियों पर भी चर्चा की। यह प्रवास विशेष रूप से यूनाइटेड नेशन से जुड़े ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज अपग्रेड प्रोग्राम’ के मानकों के अनुरूप धुड़मारास और आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने पर केंद्रित है।


अन्य सम्बंधित खबरें