CG : खेल रहे बच्चों पर गिरी निर्माणाधीन दीवार, दबने से दो सा... - CG Sandesh

CG : खेल रहे बच्चों पर गिरी निर्माणाधीन दीवार, दबने से दो साल के मासूम की मौत, 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल

कोरबा। जिले में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास हुई इस घटना में 2 साल के मासूम धनेश कर्ष की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उस वक्त पास में ही कुछ बच्चे खेल रहे थे और लोग वहां से गुजर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक ऑटो और बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।


 

मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें