news-details

पश्चिमी एशिया से यात्रियों को निकालने आज 58 उड़ानें संचालित करेंगी भारतीय विमान कंपनियां

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विमान कंपनियों की आज 58 उड़ानें संचालित करने की योजना है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है इनमें इंडिगो की 30 और एयर इंडिया तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की 23 उड़ानें शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि वह पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की बदलती स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव की लगातार निगरानी कर रहा है। मौजूदा स्थिति के कारण भारतीय एयरलाइंस की 1221 और विदेशी एयरलाइंस की 388 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम उड़ान स्थिति की जांच करने की सलाह दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें