CG : जेल से छूटे दरिंदे ने नाबालिग को सुनसान इलाके में लेजाक... - CG Sandesh

CG : जेल से छूटे दरिंदे ने नाबालिग को सुनसान इलाके में लेजाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जमकर की धुनाई

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला अंतर्गत जालबाँधा चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जेल से सजा काटकर बाहर आए एक आदतन अपराधी नंदकुमार दुबे उर्फ बिसाहू दुबे ने चॉकलेट का लालच देकर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी की कोशिश की। आरोपी बच्ची को स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले गया था, जहाँ उसने अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया।

 

हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी नापाक कोशिश नाकाम हो गई। संदिग्ध गतिविधि देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा और जमकर सबक सिखाया। आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साई भीड़ उसे जमीन पर पटककर पीटती नजर आ रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें