news-details

CG : हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, बुटीक संचालिका समेत दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए होती थी डील

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई की एक पॉश कॉलोनी में चल रहे हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा काला कारोबार एक नामी बुटीक की आड़ में संचालित हो रहा था। पुलिस ने मौके से संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि 8 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

मामला भिलाई के नेहरू नगर स्थित विद्याविहार कॉलोनी का है। यहाँ एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मोहल्लेवासियों ने पुलिस से की थी। शिकायत की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पॉइंटर तैयार कर भेजा। जैसे ही रैकेट संचालिका ने ग्राहक से डील फाइनल की, पॉइंटर का सिग्नल मिलते ही पुलिस की टीम ने मकान पर धावा बोल दिया।

 








बुटीक की आड़ में ग्राहकों से संपर्क

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह के रूप में हुई है। वह सुपेला क्षेत्र में एक बुटीक चलाती है। इसी बुटीक की आड़ में वह सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और लड़कियों की तस्वीरें भेजकर रेट तय करती थी।

दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां

जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़ी गई 8 युवतियों में से कुछ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की हैं, तो कुछ को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन बरामद किए है जिनमें कई लड़कियों के फोटो और नंबर मिले हैं। ₹5,500 नगद और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।

इस कार्रवाई में IUCAW की डीएसपी भारती मरकाम, रक्षा टीम, स्मृति नगर चौकी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने रेस्क्यू की गई युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया है, वहीं संचालिका और ग्राहक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया है कि, संचालिका पिछले दो से तीन महीने से इस मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। वो बाहर से लड़कियों को बुलाकर रखती थी, फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी।





अन्य सम्बंधित खबरें