बागबाहरा : शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर प्रलोभन देकर आरएचओ से करीब 12 लाख की ठगी
बागबाहरा क्षेत्र के एक आरएचओ से शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर प्रलोभन देकर कुल 11 लाख 90 हजार 840 रुपये की सायबर ठगी कर ली गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
पीड़ित व्यक्ति ने जिस वेबसाईट का जिक्र किया है उस वेबसाईट के माध्यम से और भी कई लोग करोड़ों की ठगी के शिकार हो चुके हैं, छतीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लोग इस वेबसाइट के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए हैं, अगर आप भी शेयर मार्केट ट्रेडिंग में किसी तरह का इन्वेस्ट कर रखा है तो सतर्क हो जाएँ globixvault.com नाम की वेबसाइट जिसका कोई अता पता नहीं है उसके प्रलोभन में आकर लोग करोड़ों रुपये गवां चुके हैं.
प्रार्थी राजेश कुमार नायक जो कि सुदामा नगर तेन्दुलोथा बागबाहरा के निवासी हैं, तथा वर्तमान में शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र घुंचापाली कला में आरएचओ के पद पर पदस्थ हैं. जिनके साथ ठगी की यह घटना हुई है.
उन्होंने बताया कि जिस नंबर से वे व्हाटसअप चलतें हैं, उसमे एसबीआई का खाता लिंक है तथा फोन पे यूपीआई पेमेंट एप्प में भी उसी नंबर पर रजिस्टर्ड है.
राजेश अपने एण्ड्राईड मोबाईल में फेसबुक भी चलाते हैं, जिसपर किसी Meerashrma नामक आईडी से उनकी जान पहचान हुई और फेसबुक मैंसेजर के माध्यम से दोनों में बातचीत हुई.
बातचीत के दौरान वह बताई कि आप शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करके अच्छे प्राफीट कर सकते हो इसके लिए आपको Binance एप्प डाउनलोड एप्पलीकेशन को एक्टीवेट करने के लिए 12,000रू. पे करना पड़ेगा, तब राजेश ने अपने फोन पे रजिस्टर्ड मोबाईल से 02 दिसम्बर 2025 को यूपीआई आईडी bawa240909@axl में 12,000रू. ट्रांसफर किया, इसके बाद 03 दिसम्बर 2025 को कमीशन के नाम पर 6,000 रू0 ट्रांसफर किये और उन्हें https://globixvault.com वेबसाईट भेजकर एक व्हाटसअप ग्रुप जिसका नाम ETH-Globix में जोड़ दिये.
ग्रुप में नीतिश मेंण्टर, मीरा शर्मा, राकेश चोपड़ा, साधना व उदय शर्मा जिसका मोबाईल राजेश को मिलाकर कुल 06 व्यक्ति जुड़े हुए थे, जो शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले https://globixvault.com में एकाउंट बनाकर राजेश का मेरा यूजर आईडी मोबाईल नंबर व पासवर्ड 432843, केवायसी के रूप में पेनकार्ड, आधार कार्ड मांग कर उसी वेबसाईट में ऑनलाईन एग्रीमेंण्ट कराया गया और कहा गया कि ट्रांजेक्शन में नुकसान होता है तो कान्ट्रेक्ट के तौर पर मुआवजा दे सकते है और प्रतिदिन शेयर मार्केट में प्राफिट होने पर गाइडेंस फीस के रूप में पर 30 परसेंट देना होगा. तभी अगले शेयर में ट्रेडिंग करने के लिए वैध होंगे बोले.
जिस पर प्रार्थी राजेश सहमत हुआ और इस प्रकार उन्होंने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए 10 दिसंबर 2025 को वेबसाईट में जाकर लॉगिन कर स्क्रीनशॉट भेजने बोले और एक यूपीआईडी kathat-mastan@ptyes दिये जिसमें 20,000रू. ट्रेडिंग करने के नाम पर ट्रांसफर कराया, इसके बाद 11 दिसंबर 2025 को 40,000 रू. यूपीआईआईडी mahendraicxx710 @naviaxis, 12 दिसंबर 2025 को 30,000 रू. यूपीआइ आईडी mussabhukari2211@ptyes, तथा 12 दिसंबर 2025 को 45,164 रू., व 44,550 रू एसबीआई खाता में ट्रेडिंग से कुल 89,714 रू. प्राफिट के नाम पर भेजा गया.
तब प्रार्थी राजेश अधिक पैसा प्राफिट करने की लालच में ट्रेडिंग करने के नाम पर 13 दिसंबर 2025 को 50,000 रू. यूपीआई आईडी vishal.tammutkar@ptyes को 14 दिसंबर 2025 को 10,000 रू. यूपीआई आईडी bawa240909@axl, 15 दिसम्बर 2025 को 70,840 रू. यूपीआई आईडी shaikhjuber32183@oksbi को पैसा ट्रांसफर किया तथा 17 दिसम्बर 2025 को प्रार्थी के एसबीआई खाता के चेक क्रमांक 424945 से 3,50,000 रू आरटीजीएस के माध्यम से उनके द्वारा दिये गये.
बंधन बैंक खाता आईएफएससी कोड BDDL0001094 जिसका धारक पी0के0 ट्रांसपोर्ट ब्रांच बंधन बैंक मिर्जापुर त्रिवेणी कैंपस रतनगंज व चेक क्रमांक 424944 से 5,00,000रू आरटीजीएस के माध्यम से उनके द्वारा दिये गये आईसीआईसीआई बैंक खाता जिसका आईएफएससी कोड ICIC0000027 जिसका खाता धारक मंगेश रंगनाथ शिंदे ब्रांच नासिक रोड इस प्रकार कुल 11,90,840 रू0 को भेजा चूंकि वेबसाईट https://globixvault.com पर प्रार्थी का प्राफिट की रकम करीबन 1,20,921 रू. यूएसडीटी दिखा रहा था जिसे रूपये में कन्वर्ट करने पर भारतीय करेंसी में करोड़ो का प्राफिट दिख रहा था. जिसपर प्रार्थी ने बोला कि अब मेरा प्राफिट का पैसा मुझे 30 परसेंट काटकर मेरे खाता में ट्रांसफर कर दीजिये तब उनके द्वारा मुझे बोला गया कि पहले 30 परसेंट प्राफिट का पैसा भेजो उसके बाद पैसा भेजेंगे तब प्रार्थी को शंका हुई कि उसके साथ शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर अज्ञात व्यक्ति व खाता धारकों के द्वारा ठगी कर लिया गया है.
जिसपर उन्होंने शेयर मार्केट में ट्रेंडिंग के नाम पर हुए धोखाधडी का अज्ञात व्यक्ति व खाता धारकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी खाता धारकों के खिलाफ अपराध धारा 66D-LCG, 318(4)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.