CG : खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने किया का हमला, महिला की मौत, गांव में दहशत
दुर्ग। जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूहा में मधुमक्खियों के हमले से बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया।
इस हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4-5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। फिलहाल गांव में डर और सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें