CG: शिक्षक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिली अधजली लाश, आरोपी... - CG Sandesh

CG: शिक्षक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिली अधजली लाश, आरोपी की तलाश जारी

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद के चलते एक शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जर्वे गांव के खेत में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच में मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घटना के दिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी ने दिव्यांग देवानंद भारद्वाज पर कुल्हाड़ी से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को विवादित खेत में ले जाकर जलाने की कोशिश की। हालांकि, गांव के लोगों ने घटना देख ली, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।



पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 86/26, धारा 103, 238 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें