CG : दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने की आत्महत्या... - CG Sandesh

CG : दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने की आत्महत्या, घर में गमझे से लटकती मिली लाश

सक्ति। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हाल ही में हुए दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल, 18 मार्च 2026 को ग्राम जर्वे में जमीन खरीद-बिक्री के विवाद को लेकर दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की हत्या कर दी गई थी, इस मामले में आरोपी टिमनलाल भारद्वाज के खिलाफ जैजैपुर थाना में अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

 











इसी बीच आज गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी टिमनलाल गांव लौट आया है और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी दोपहर के समय खेत के रास्ते अपने घर के पीछे से अंदर घुसा और गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें