CG : पतंग उड़ाने के दौरान दो मंजिला छत से नीचे गिरा 7 साल का... - CG Sandesh

CG : पतंग उड़ाने के दौरान दो मंजिला छत से नीचे गिरा 7 साल का मासूम, हुई मौत

बालोद। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पतंग उड़ाने के शौक ने एक मासूम की जान ले ली। पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा के छात्र 7 वर्षीय हर्ष कुमार की दो मंजिला छत से गिरकर की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मासूम छात्र अपने अन्य साथी के साथ वासुदेव सोनकर की छत में पतंग उड़ा रहा था, तभी ये हादसा हुआ।

 

आपको बता दें, बालोद थाना क्षेत्र नेवारीकला गांव की यह पूरी घटना है, बालोद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है, मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए तैयार होकर निकला था। लेकिन वह स्कूल न जाकर अपने एक साथी के साथ गांव के ही वासुदेव सोनकर के घर की छत पर पतंग उड़ाने चला गया। बताया जा रहा है कि पतंग उड़ाते समय मासूम का ध्यान भटक गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें