CG : सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार KTM बाइक, CISF जवान ... - CG Sandesh

CG : सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार KTM बाइक, CISF जवान के बेटे समेत दो की हालत गंभीर

दुर्ग। शहर के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाउनशिप में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7ः15 बजे सेक्टर-4 स्थित पांडे चौक के पास सेंट्रल एवेन्यू रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ रही KTM बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 




















घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल किशोरों की पहचान दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर के रूप में हुई है। इनमें से एक किशोर सेक्टर-3 का निवासी है और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान का पुत्र बताया जा रहा है, जबकि दूसरा उसका मित्र रिसाली का रहने वाला है। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। फिलहाल भिलाई भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस मार्ग पर बढ़ती रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता जताई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें