news-details

रैपर बादशाह ने की दूसरी शादी, न लोगों की भीड़ न ही कोई तामझाम, खूब हो रही चर्चा

डेस्क। सिंगर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी की खबरें इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी रचाई है। कहा जा रहा है कि बादशाह और ईशा करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इनकी कुछ तस्वीरें नजर आ रही हैं, जो कथित तौर पर ईशा की मां यानी पूनम रिखी ने शेयर की है।

बादशाह इस वक्त जहां Tateeree गाने को लेकर काफी विवादों में हैं और इस बीच शादी को लेकर कहीं किसी तरह की पहले से कोई चर्चा नहीं थी। अब ईशा की मां पूनम के इंस्टाग्राम पोस्ट पर दोनों की तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बले अंदाज में दिख रहे हैं। इस पोस्ट से साफ है कि अब शादीशुदा हैं। इसी पोस्ट में बादशाह और ईशा का वीडियो भी है जिसे देखकर लग रहा है कि ये काफी प्राइवेट रखी गई थी। यहां न लोगों की भीड़ है न ही कोई तामझाम, केवल परिवार के करीबी लोग दिख रहे हैं।

जयमाला से बादशाह ने दुल्हन के साथ की मस्ती
पूनम के इस पोस्ट में कुछ 10 झलकियां है, जिसमें शादी से लेकर बाद की भी तस्वीरें हैं। एक वीडियो में बादशाह और ईशा एक-दूसरे को जयमाला पहनाते दिख रहे हैं। उसी बीच एक जयमाल वाले वीडियो में दुल्हन के माला पहनाने के बाद जब बादशाह उन्हें माला पहनाते हैं तो मस्ती में उस माला से उनका गला दबा देते हैं। इसके बाद दुल्हन हंस पड़ती हैं।

शादी के लेकर अभी तक बादशाह ने कुछ नहीं कहा
पोस्ट के कैप्शन में ईशा की मां ने लिखा है, 'भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।' हालांकि, इसके अलावा नो तो बादशाह और ना ही ईशा ने अपनी इस शादी को लेकर कुछ भी कहा है, जिससे इसे लेकर सस्पेंस भी है।


 

पंजाबी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं ईशा
बादशाह और ईशा को लेकर खबरें हैं कि वे पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2013 में फ़िल्म 'जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे' से करियर की शुरुआत की थी। खबर है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं ईशा ने साल 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म 'नवाबजादे' में नजर आईं जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं।

पहली पत्नी से बादशाह का क्यों हुआ तलाक
इससे पहले बादशाह ने जैस्मीन मसीह से शादी की थी और दोनों को एक बेटी भी है। साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया। बादशाह ने एक बातचीत में कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेटी के लिए ठीक नहीं थी। 'प्रखर के प्रवचन' पॉडकास्ट पर उन्होंने अपने इस रिश्ते पर बातें करते हुए कहा था, 'हम दोनों ने सब कुछ आजमाया। हमने अपनी तरफ से संभालने की पूरी कोशिश की और हमारे पास जो कुछ भी था, सब कुछ दे दिया। हमें अलग होना पड़ा क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए ठीक नहीं था। मुझे अपने बच्चे से मिलने का मौका मिलता है, लेकिन उतनी बार नहीं, क्योंकि वह लंदन में रहती है।'









अन्य सम्बंधित खबरें