CG : लगातार रो रहा था बच्चा, गुस्साई मां ने पटक कर ले ली अपन... - CG Sandesh

CG : लगातार रो रहा था बच्चा, गुस्साई मां ने पटक कर ले ली अपने 4 माह के मासूम की जान

सूरजपुर। जिले में एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक कर मौत के घात उतार दिया। ये पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला घर में खाना बना रही थी, तभी बच्चा लगातार रोने लगा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने मासूम को जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

 


बताया जाता है कि आरोपी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें