CG : सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में पैसे मांगते हुए यात्रियो... - CG Sandesh

CG : सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में पैसे मांगते हुए यात्रियों को परेशान करने वाले 3 किन्नर गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन नंबर 20857 साई नगर शिरडी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में कार्रवाई की। उन्होंने तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ को लगातार यात्रियों से शिकायतें मिल रही थीं। किन्नरों द्वारा ट्रेन में यात्रियों को परेशान किया जा रहा था। उनसे अवैध वसूली भी की जा रही थी।

आरपीएफ की टीम ने इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। आज एक टीम बनाकर साई नगर शिरडी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में अभियान चलाया गया। आरपीएफ ने बताया कि यह ट्रेन पूरी से साईं शिरडी नगर तक चलती है। यह रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली। कुछ किन्नर ट्रेन के अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे थे।

 

शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ दुर्ग की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। ट्रेन के दुर्ग पहुंचते ही टीम ने तीन किन्नरों को हिरासत में लिया। उन्हें आरपीएफ पोस्ट में लाया गया। आरपीएफ टीम को देखकर कुछ किन्नर मौके से फरार हो गए।

आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की है। ट्रेन में किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे मांगे जा रहे थे। मना करने पर वे बहस कर दबाव बनाते थे।

आरपीएफ ने तीनों किन्नरों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी किन्नरों को पूछताछ के बाद संबंधित न्यायालय में भेजा गया। रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है।

ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगामी समय में भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें