news-details

CG : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला, तीनों की मौत

सरगुजा। अंबिकापुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। शहर से लगे नेशनल हाइवे 130 पर ग्राम भिठ्ठीकला के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। हादसे में तीनों महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं गुस्साये लोगों ने स्कार्पियो चालक की बेदम पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने सकर्पियों चालक को जद्दोजहद के बाद भीड़ से बचाकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जबकि तीनों महिला के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।

 







बताया जा रहा है कि ग्राम जोगीबांध की 3 महिला रविवार शाम करीब 5 बजे बाजार करने ग्राम भिठ्ठीकला आई हुई थी, देर शाम करीब 7 बजे तीनों महिला घर वापस लौटने के लिए रोड क्रोस कर रही थी, तभी अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार सकर्पियों ने महिलाओं को ठोकर मार दी और सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। वहीं घण्टों मशकत के बाद पुलिस बल ने जैसे तैसे बिगड़े हालात पर नियंत्रण पाया। फिलहाल मणिपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें